ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

धान खरीदी तिहार पारदर्शी और सुचारू, भिट्ठी कला के किसानों ने जताया भरोसा

3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ सीधे किसानों तक

रायपुर। प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी तरह पारदर्शिता और सुगमता के साथ संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सभी धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, जिससे किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल बना है।

सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत भिट्ठी कला स्थित आदिमजाति सहकारी समिति मेंड्राकला में धान बेचने पहुंचे किसान खरीदी व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट दिखे। किसानों ने बताया कि इस वर्ष तुलाई, नमी परीक्षण और पंजीकरण जैसी प्रक्रियाएँ पहले की तुलना में अधिक सरल और तेजी से पूरी हो रही हैं।

किसान बनकेश्वर राम ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य से किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में सभी सुविधाएँ व्यवस्थित होने से खरीदी प्रक्रिया सहज और पारदर्शी बनी हुई है।

सरकारी तैयारियों पर्याप्त बारदाना, पारदर्शी तुलाई, त्वरित भुगतान व्यवस्था और निरंतर निगरानी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। किसानों ने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्थाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button