सरगुजा-अंबिकापुर

Video: जज्बा! बचपन से ही रहा पुलिस वर्दी पहनने का सपना, अब हकीकत में बदलने जा रहा किन्नर अक्षरा का सपना

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (Video) शहर की किन्नर अक्षरा मंडल का सपना पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने खाकी वर्दी पहन कर लोगों की सेवा करने का सपना देखा है। उनकी मेहनत और लगन की वजह से खाखी वर्दी पहने का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है।

(Video) घर-घर जाकर बधाइयां मांगने वाले अब मौका मिलने के बाद देश व समाज की सेवा के लिए भी आगे आ रहे हैं। शहर के पीजी ग्राउंड में चल रही पुलिस विभाग की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक किन्नर ने भी परीक्षा दी। इससे पहले वह 2017 की भर्ती में भी परीक्षा देकर पास हो चुकी हैं। लेकिन भर्तियां रद्द होने के कारण उनकी शारिरिक दक्षता नही हो पाई थी।

(Video) किन्नर अशोक उर्फ अक्षरा मंडल ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना पुलिस विभाग की वर्दी पहनने का रहा है..इसके लिए उनके परिवार और गुरु ने पूरा सहयोग और प्रोत्साहन दिया है। मालूम हो कि पुलिस विभाग ने किन्नरों को भी विभाग में भर्ती करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है।

2017 में रद्द हुई भर्तियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शहर स्थित पीजी ग्राउंड में आयोजित की जा रही है..इसमें शहर के गांधीनगर निवासी अशोक उर्फ अक्षरा मंडल भी किन्नर के रूप में शामिल हुई हैं.. इससे पहले वह 2017 में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुकी हैं।

अक्षरा ने बताया कि उनका बचपन से ही पुलिस में भर्ती होने और खाकी वर्दी पहनकर देश सेवा करने का सपना था। इसके लिए उनके गुरु और दोस्तों ने पूरी मदद की है..परिवार के सदस्य भी इस सपने को पूरा करने के लिए सहयोग देते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले वह अपनी टीम के साथ बधाई इत्यादि में जाती थीं..वहीं पुलिस में भर्ती होने के लिए भी लगातार तैयारियां करती रहती थीं..बुधवार को अक्षरा ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाए। वहीं ऊंची कूद में 1.50 मीटर व लंबी कूद में 3.75 मीटर से ज्यादा की छलांग लगाई। उन्होंने सरकार का धन्यवाद दिया कि उन्होंने किन्नरों को भी देश सेवा करने का मौका दिया।

वहीं उन्होंने कहा कि इससे समाज में लोगों का किन्नरों के प्रति सोच और नजरिया चेंज होगा। अब वह लोगों को बता सकेंगीं कि किन्नर सिर्फ बधाई ही नहीं बल्कि समाज व देश की सेवा में भी अग्रणी योगदान दे सकते हैं।  

Related Articles

Back to top button