ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता कुकरेजा को बिश्नोई के नाम पर धमकी, शोएब ढेबर से पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने शोएब ढेबर को पूछताछ के लिए बैठाया है।

शनिवार देर रात तेलीबांधा थाना पुलिस उसे मेमन समाज के कार्यक्रम से थाने लेकर पहुंची। सेंट्रल जोन ACP, थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

जांजगीर-चांपा के युवक को पहले किया था गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पहले जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि युवक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर ब्लैकमेलिंग के लिए कॉल किया था। इसके बदले उसे 5 हजार रुपए दिए जाने की बात सामने आई है।

पूछताछ के दौरान युवक ने शोएब ढेबर का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कांग्रेस नेता को धमकी देने के मामले में शोएब ढेबर की क्या भूमिका है और धमकी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ मांगने का मामला

बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। शोएब ढेबर से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button