Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में नहीं थम रहा कोरोना केस, 24 घंटे के भीतर मिले 6153 नए केस, 7 मरीजों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 6153  नए मरीज सामने आए  है। वहीं 4083   मरीजों को ठीक होने के बाद  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 5 मरीजों  ने दम तोड़ दिया है । 

 प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 854, राजनांदगांव से 209,  बालोद से 48, बेमेतरा से 24, कबीरधाम से 28,  रायपुर से 1859, धमतरी से 44,  बलौदाबाजार से 48,  महासमुंद से 40, गरियाबंद  से 20, बिलासपुर से 391,  रायगढ़ से 949, कोरबा से 444,  जांजगीर-चांपा से 243,  मुंगेली से 14,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 68,  सरगुजा से 92,  कोरिया से 112, सूरजपुर से 73,  बलरामपुर से 41, जशपुर से 188, बस्तर  से 73, कोंडागांव से 70,  दंतेवाड़ा से 46, सुकमा से 33,  कांकेर से 99, नारायणपुर 19,  बीजापुर से 24  नए मरीज शामिल है।

Raipur : मंत्री टीएस सिंहदेव ई-पंचायत वेब पोर्टल का करेंगे शुभारंभ, एक ही पोर्टल पर शुरू किए जा रहे हैं कई मॉड्युल

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 50  हजार 228 हो गई है , जिसमें से 30862  एक्टिव मामला है।  वहीं  10  लाख 05 हजार 727   मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13639  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button