NMDC किरंदुल परियोजना के DGM सुधांशु वर्मा सस्पेंड: पहली बार बड़े स्तर के अधिकारी पर हुई कार्रवाई, वेस्ट माइनिंग विवाद के बाद प्रबंधन का फैसला

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की किरंदुल स्थित NMDC परियोजना में बड़े स्तर के अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। परियोजना में DGM (कार्मिक) के पद पर पदस्थ सुधांशु वर्मा को प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। किरंदुल परियोजना में पहली बार किसी बड़े स्तर के अधिकारी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।

वेस्ट माइनिंग का मामला सुर्खियों में आने के बाद कार्रवाई

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के जांच दल के दौरे और मीडिया में वेस्ट माइनिंग से जुड़े घटनाक्रम को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद NMDC प्रबंधन नाराज था। इसी घटनाक्रम के बाद सुधांशु वर्मा के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

हालांकि, निलंबन के आधिकारिक कारणों और आदेश में दर्ज आरोपों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कांग्रेस के जांच दल ने उठाया था मामला

किरंदुल परियोजना में वेस्ट माइनिंग से जुड़ा मामला कांग्रेस के जांच दल के दौरे के दौरान चर्चा में आया था। इसके बाद मीडिया में भी इस घटनाक्रम को प्रमुखता से जगह मिली।

बताया जा रहा है कि मामले के लगातार सुर्खियों में रहने से NMDC प्रबंधन असहज था। इसी बीच DGM कार्मिक सुधांशु वर्मा को निलंबित कर दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद परियोजना में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल प्रबंधन की ओर से निलंबन को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है।

↑
Exit mobile version