रायपुर में आज कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक रैली, सुखदेव भगत और दीपक बैज होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस गुरुवार को रायपुर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मार्च दोपहर करीब 12 बजे गांधी मैदान से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचेगा।

कांग्रेस ने इस मार्च में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी आमंत्रित किया है। इसके अलावा सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और आम नागरिकों से भी इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

गांधी मैदान से शुरू होगा पैदल मार्च

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी मैदान में जुटेंगे। यहां से सभी पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेंगे। मार्च के जरिए संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।

सहयोगी दलों और सामाजिक संगठनों को न्योता

कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च को व्यापक भागीदारी वाला कार्यक्रम बनाने की तैयारी की है। इसके लिए इंडिया गठबंधन में शामिल सहयोगी राजनीतिक दलों को भी निमंत्रण भेजा गया है। सामाजिक संगठनों, एनजीओ और आम लोगों से भी मार्च में शामिल होने की अपील की गई है।

पार्टी इसे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का हिस्सा बता रही है। मार्च में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी के चलते राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

↑
Exit mobile version