Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी की जब्त

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों के मुद्दे पर लंबे समय से विवाद है। पिछले साल श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने भारतीय मछुआरों पर अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप लगाया था और पाक जलडमरूमध्य में उन पर गोलीबारी कर दी थी। उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया था। एक बार फिर श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उन पर द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप है। मछुआरों की नौकाएं जब्त कर ली गई हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई है।

नौसेना ने एक बयान में कहा गया कि मछुआरों को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर तट से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है। इसमें आगे कहा गया है कि उन्हें कार्रवाई के लिए कांकेसंथुरई बंदरगाह ले जाया गया है। पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकरी प्टी है। यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का समृद्ध क्षेत्र है। बीते साल 2023 में द्वीप राष्ट्र की नौसेना ने श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश के लिए 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 35 नौकाओं को जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button