StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

‘स्पाइडरमैन’ फेम टॉम हॉलैंड ने मुंबई में पी कटिंग चाय: ‘द ओडिसी’ के प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन और मैट डेमन के साथ पहुंचे कैफे

मुंबई। मुंबई में शनिवार को हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय प्रीमियर आयोजित किया गया। प्रीमियर से पहले निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, अभिनेता टॉम हॉलैंड और मैट डेमन मुंबई के एक कैफे पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय अंदाज में कटिंग चाय का लुत्फ उठाया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मुंबई में ‘द ओडिसी’ के प्रीमियर से पहले चाय के लिए छोटा सा ब्रेक। एक बड़ी रात का इंतजार है, लेकिन चाय सबसे पहले!” इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “रेड कार्पेट से पहले चाय का ब्रेक।” वहीं दूसरे ने कहा, “इतनी बड़ी फिल्म बनाने के बाद भी सादगी बरकरार है।”

प्रीमियर में टॉम हॉलैंड, क्रिस्टोफर नोलन और मैट डेमन ने साथ में फोटोग्राफरों को पोज दिए। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। यूट्यूबर आशीष चंचलानी, अभिनेता बोमन ईरानी, सिंगर अरमान मलिक अपनी पत्नी आशना श्रॉफ के साथ, मॉडल साक्षी मलिक और अभिनेता प्रतीक बब्बर पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ प्रीमियर में पहुंचे।

प्रीमियर के दौरान टॉम हॉलैंड ने फिल्म को दर्शकों के लिए “लव लेटर टू सिनेमा” बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म के भावनात्मक पहलू दर्शकों को गहराई से जोड़ेंगे और यह नोलन की बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।

मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन जैसे सितारों से सजी ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नोलन ने भी कहा कि वह लंबे समय से भारत में अपनी फिल्म का प्रीमियर करना चाहते थे और इस बार मुंबई आना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

Related Articles

Back to top button