ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, कमाई का भी तैयार होगा खाका

रायपुर। बिलासपुर स्मार्ट सिटी के तहत तैयार की गई परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव की व्यवस्था अब और मजबूत की जाएगी। स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया जाएगा। इसमें परियोजना के संचालन से लेकर रखरखाव, नागरिकों के बेहतर उपयोग और राजस्व सृजन तक की पूरी कार्ययोजना शामिल होगी। जरूरत के अनुसार कुछ परियोजनाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर संचालित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में गुरुवार को बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 20वीं बैठक हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों और तैयार परियोजनाओं के भविष्य के संचालन पर चर्चा की गई।

प्रमुख सचिव बोरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए स्पष्ट SOP बनाई जाए। साथ ही परियोजनाओं का अधिक से अधिक नागरिक उपयोग सुनिश्चित करने और उनसे राजस्व सृजन की संभावनाओं पर काम करने को कहा। उन्होंने आवश्यकतानुसार PPP मॉडल को अपनाने के विकल्प तलाशने के निर्देश भी दिए।

ट्रेनिंग सेंटर से बढ़ेगी कर्मचारियों की क्षमता

बैठक में परियोजनाओं के संचालन के लिए मानव संसाधन की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक कार्य अनुभव उपलब्ध कराने की बात कही गई। प्रत्येक परियोजना में अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा एजुकेशन हब में अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। BSCL निधि से प्रस्तावित कार्य को संस्थागत स्थायित्व और बेहतर उपयोग की दृष्टि से आगे बढ़ाने पर विचार किया गया। जल संबंधी कार्यों और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर भी बोर्ड में मंथन हुआ।

Related Articles

Back to top button