Chhattisgarh: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का हंगामा, देखिए ये वीडियो


दुर्ग। (Chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग जिले में कार्यक्रम से पहले कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता की नाराजगी बस यही थी कि उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
(Chhattisgarh) जब कांग्रेस के कार्यकर्ता अंदर आने की बात करने लगे। तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें मना किया। भीतर ना जाने से नाराज कार्यकर्ता वहां हंगामा करने लगे। जिन्हें समझाने के लिए कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव और पुलिस के अधिकारी पहुंचे।
(Chhattisgarh) उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी दिखाई। लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हुए। फिर काफी देर बात गेट से बाहर खड़े कार्यकर्ताओं को अंदर आने की मंजूरी दी गई। तब जाकर महिला कार्यकर्ता शांत हुई।
I like this web blog its a master peace ! Glad I discovered this on google .