सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी का अनुभव और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रदेश के विकास को नई गति देगी।
साय ने आगे कहा कि बिहार में नई सरकार राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उनके अनुसार, सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी और शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।
इधर, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी राजनेता हैं और उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने पहले भी बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अरुण साव ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए सोपानों को छुएगा और राज्य की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।





