StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

साई पल्लवी@34: लव लेटर मिलने पर पड़ी मार, अब बनेंगी रामायण की सीता

मुंबई। सांई पल्लवी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सादगीभरी एक्ट्रेसेस में शामिल साई जल्द ही रामायणा में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि स्टार बनने से पहले उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मीं साई पल्लवी बचपन में डांसर और बैडमिंटन प्लेयर थीं। उनकी मां डांसर थीं, जिनसे उन्हें डांस का शौक मिला। साई ने महज 13 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म कस्तूरी मान में काम किया था। बाद में वे कंगना रनौत की तमिल डेब्यू फिल्म धूम-धाम में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं।

साई को पहचान डांस रियलिटी शो से मिली। इसी दौरान डायरेक्टर अल्फोंसे पुर्तन ने सोशल मीडिया पर उनका डांस वीडियो देखा और फिल्म ऑफर कर दी। शुरुआत में साई को लगा कि कोई उन्हें स्टॉक कर रहा है।

उन्होंने डायरेक्टर को खूब खरी-खोटी सुनाई और पुलिस में शिकायत करने तक की सोच ली थी। बाद में गलतफहमी दूर हुई और उन्होंने मलयालम फिल्म प्रेमम साइन की, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

साई पल्लवी अपने नो-मेकअप लुक और सादगी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2 करोड़ रुपए का फेयरनेस क्रीम विज्ञापन भी ठुकरा दिया था। नेटफ्लिक्स शो में उन्होंने बताया था कि 7वीं क्लास में बैग में लव लेटर मिलने पर उनके पिता ने उनकी पिटाई कर दी थी।

11 साल के करियर में साई 34 अवॉर्ड जीत चुकी हैं। अब वे बॉलीवुड और पैन इंडिया फिल्मों में भी सक्रिय हैं। जल्द ही वे रणबीर कपूर के साथ रामायण में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button