Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राजनांदगांव

Rajnandgaon: संस्कारधानी पहुंची राज्यपाल, फिर पाटेश्वर धाम के लिए की प्रस्थान, पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कही ये बात

राजनांदगांव। (Rajnandgaon) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके आज संस्कारधानी पहुंची।  स्थानीय सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। फिर पाटेश्वर धाम के लिए निकल गई।

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बालोद जिले के पाटेश्वर धाम जाने निकली छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके राजनांदगांव पहुंची। (Rajnandgaon) यहां वे स्थानीय सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम के लिए रुकी।

(Rajnandgaon)  राज्यपाल के पहुंचने पर राजनांदगांव कलेक्टर टीके वर्मा ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पाटेश्वर धाम क्षेत्र के ग्रामीणों और बाबा बालक नाथ के आग्रह पर वे पाटेश्वर धाम जा रही हैं।

पाटेश्वर धाम जमीनी विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्र में पानी बिजली जैसी सुविधा अगर लोगों को मिल रही है तो यह अच्छी बात है। अगर आश्रम के माध्यम से क्षेत्र का विकास हो रहा है।

उन्हें इस बात पर हर्ष होने की बात कही। उन्होंने कहा कि आश्रम वैध है या अवैध यह मामला प्रशासन का है। राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन और मीडिया समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है।

प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा

राजनांदगांव में राज्यपाल के आगमन के प्रोटोकाल के तहत दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा, राजनांदगांव कलेक्टर टीके वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण व अन्य अधिकारी भी सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की और जनहित में चलाए जा रहे केंद्र व राज्य शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजना के सफल क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। 

Related Articles

Back to top button