Rajnandgaon: करेलागढ़ के जंगलों में आग, दो दिनों से अनजान वन विभाग, वन्य जीवों के मारे जाने का खतरा

राजनांदगांव। (Rajnandgaon) जिले के खैरागढ़ वन मंडल क्षेत्र के ग्राम करेलागढ़ की पहाड़ी जंगलों में आग लग गई है। आग लगने की जानकारी गुरुवार को पता चली। जब आग ने पूरे जंगल को अपनी जद में ले लिया।  (Rajnandgaon) पहाड़ी के ऊपर जब आग दिखी तो अफरा तफरी मच गई।

(Rajnandgaon) ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी।इससे पहले तक वन विभाग का अमला अनजान था। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोगों ने जंगल  में खाना बनाया होगा। फिर जलते आग को छोड़कर चले गए होंगे। जिसकी वजह से सुखे पत्तों में आग लग गई। हवा की वजह से आग की लपटे बढ़ रही है।

ज्यादातर सागौन के वृक्ष

जंगल में यह आग सुखे पत्ते की वजह से लगी है। जानकारी के अनुसार यहां सबसे अधिक पेड़ सागौन के हैं।  फिलहाल आसपास के ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। वहीं वन्य जीवों के मारे जाने का खतरा भी बढ़ा है।

नक्सल  प्रभावित इलाका

खैरागढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम करेलागढ़ की यह पहाड़ी नक्सल प्रभावित हैं। इसके चलते भी प्रशासन की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ आग बुझाने का काम नहीं कर पा रही है। इसके लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है।

Exit mobile version