
रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान बीजेपी और केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्ष में NDA और भाजपा सरकार की ओर से एक शब्द का हमेशा इस्तेमाल किया गया, डोले (मस्कुलर) वाला राष्ट्रवाद। कतर में नौसेना के 8 अधिकारियों को मौत की सजा सुना दी
ये सैनिक अगस्त 2022 से कतर में हिरासत में थे। सैनिकों की रिहाई के लिए भारत सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। एक छोटा से देश कतर, NDA और भारत सरकार की हवा निकाल दी। विकास का काम तभी हो सकता है, जब देश में सुरक्षा का वातावरण अनुकूल और शांतिपूर्ण हो। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बीजेपी शासनकाल में 3 से बढ़कर 14 जिलों में फैल गए। कांग्रेस सरकार ने 2018 से इस समस्या पर विकास के माध्यम से काबू करने का प्रयास किए। जिससे नक्सल हिंसा में 52% कमी आई।
बंद हो चुके 328 स्कूल फिर से खोले गए। कोई भी प्रदेश तभी तरक्की कर सकता है, जब प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त हो। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में सांप्रदायिक सद्भाव अच्छा है।