Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

Raipur: मौसम विभाग का अलर्ट, प्रदेश में अगले 48 घंटे कोल्ड-डे की चेतावनी, रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे गिरा

रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड-डे की भी चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे गिर गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा बनेगा। शीतलहर के प्रभाव से जशपुर, बलरामपुर और अम्बिकापुर जिले में कई जगह ओस की बूंद जमकर बर्फ में बदल गई।

इस बीच रात के तापमान पर ठंडी हवाओं का असर दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। सबसे ज्यादा ठंड बलरामपुर में हैं। जहां तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।  

Related Articles

Back to top button