राजनीति

Raipur: सरकार के ढाई साल फॉर मिशन 2023 की तैयारी पर कृषि मंत्री का सामने आया बयान, प्रेसवार्ता में कही ये बात

रायपुर। (Raipur) सरकार के ढाई साल फॉर मिशन 2023 की तैयारी पर कृषि मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि  दोनों अलग-अलग बातें हैं 1 साल 2 साल और ढ़ाई साल मे आप क्या पूछने लगे हैं। यह तो आप ही जाने सरकार का काम है जो लगातार 5 साल के लिए जनादेश मिला है। उसके अनुरूप हम कार्य कर रहे हैं और जो भी वादे यहां की जनता से किए गए थे, (Raipur) सर्वाधिक रूप से पूरे किए जा रहे हैं। यहां के किसान प्रसन्न है, हमने कर्ज माफी किया।

Corona Update: देश में 60,471 नए केस, 75 दिनों में सबसे कम, 2726 मरीजों ने गंवाई जान

10 हज़ार करोड़  से अधिक किसानों को 2500 रू धान का समर्थन मूल्य दिया और 92 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की। जिससे हमारे किसान काफी प्रसन्न है। जहां तक संगठन की बात है। पीएल पुनिया हमारे राष्ट्रीय महासचिव है और वे यहा पहुंचे हुए हैं। क्योंकि संगठन को गति देने का काम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देश देने का काम उनका है तो यह सतत प्रक्रिया चलती रहती है।

Koreya: हाथियों के दल ने जमकर मचाया उत्पात, ग्रामीणों के घर को तोड़ते हुए अनाज को किया चट

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा के अभियान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने 300रू बोनस देने का वादा किया था। उसे लेकर जनता को धोखा क्यों दिया? हम नान की बात नहीं करते हम धान की बात नहीं पूछते हम खदान के भ्रष्टाचार की बात भी नहीं पूछते हम पनामा की बात भी नहीं पूछ रहे हैं, लेकिन जनता को लगातार धोखा क्यों दिया और महंगाई बढ़ने पर भी अपनी जुबान क्यों बंद किए हुए हैं। आखिर इसका उत्तर तो उन्हें गांव में जाकर जनता के सवालों के पश्चात देना ही पड़ेगा और जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पास कुछ नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button