ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

PWD सचिव ने मोहला में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस और आवासीय परिसर की गुणवत्ता जांची; 99.20 किमी लंबे मार्ग का भी लिया जायजा

रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में निर्माणाधीन भवनों और सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने जिला मुख्यालय मोहला में संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस और लोक निर्माण विभाग के आवासीय परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सचिव बंसल ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के तय मानकों का पालन किया जाना चाहिए। काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा किया जाए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में काम पूरा करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

99.20 किमी लंबे मार्ग का निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने राजनांदगांव-डोंगरगांव-चौकी-मोहला-मानपुर मार्ग का भी निरीक्षण किया। 99.20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की स्थिति और संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और विभिन्न इलाकों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसलिए सड़क का रखरखाव पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एनके जयंत और अधीक्षण अभियंता अपर्णा चौरपगार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button