Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Punjab: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत, सेना ने किया था रेस्क्यू

चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर के गदरीवाला गांव में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि ऋतिक को इलाज के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

खबरों के मुताबिक बचाव अभियान के लिए सेना को बुलाया गया था । बोरवेल की ओर सुरंग खोदने के लिए एक जेसीबी मशीन को सेवा में लगाया गया था।

बचावकर्मियों ने क्लिप की मदद से लड़के को बाहर निकालने की कोशिश की थी क्योंकि वह उल्टा बोरवेल में गिर गया था। मशीन डेढ़ घंटे में सिर्फ 15 फीट ही खुदाई कर पाई। बताया जा रहा है कि लड़का बोरवेल में 65 फीट के निशान पर फंसा था।

घटना सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि बच्चा आवारा कुत्तों से बचने की कोशिश कर रहा था कि बोरवेल में गिर गया था। बचावकर्मियों ने छह साल के बच्चे की हालत स्थिर रखने के लिए उसे ऑक्सीजन मुहैया कराई थी। हालांकि, लड़का बेहोश था।

Related Articles

Back to top button