पुजारी की मौत, तालाब में नहाने के दौरान डूबा पुजारी, गांव में शोक की लहर

जगदलपुर। तालाब में नहाने के दौरान गांव का पुजारी डूब गया। हादसे में पुजारी की मौत गई है। मृतक के भतीजे ने शव को दिया। जिसके बाद परिजनों को घटना के बारे में जानकारी गई। पुजारी के मौत की खबर लगते ही परिजनों के साथ ही गांव के लोग तालाब के पास जमा हो गए। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर छा गई।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे रूपेंद्र बघेल ने बताया कि गांव में स्थित शीतला मंदिर में कई वर्षों से पुजारी के रूप में काम कर रहे सदा बघेल पिता स्व. पाकलु 35 वर्ष सोमवार की सुबह छह बजे घर से करीब 600 मीटर की दूरी में स्थित सोनामुण्डा तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था।

अचानक से नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में किसी को भी जानकारी नही थी। वहीं मृतक का भतीजा तालाब में हाथ पैर धोने के लिए गया हुआ था। जहां एक आदमी को डूबा देख पानी में छलांग लगा दी। जहां शव को बाहर निकालने के बाद सदा बघेल के रूप में शिनाख्त होने के बाद भतीजे ने सभी को मामले के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version