सुकमा। सुकमा भाजपा संगठन ने अपने ही शासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनएच 30 पर चक्काजाम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के सदस्य लाल मिट्टी मामले को लेकर धरना दे रहे हैं।
इस धरने के चलते एनएच 30 पर घंटों जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा संगठन शासन के कार्यों से नाखुश है और इसका विरोध कर रहा है। संगठन ने शासन की नीतियों और कार्यों के खिलाफ यह कड़ा कदम उठाया है।