ChhattisgarhStateNewsदेश - विदेश

पीएम नरेंद्र मोदी हुए 75 साल के, पढ़े उनकी संपत्ति की जानकारी; 24 साल में कितना कमाया

दिल्ली। नरेंद्र मोदी 2024 में लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। वे पहली बार 2014 में पीएम बने थे। उससे पहले 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

यानी पीएम मोदी अब तक करीब 13 साल मुख्यमंत्री और 11 साल प्रधानमंत्री के रूप में सक्रिय राजनीति में हैं। इसके बावजूद उनकी निजी संपत्ति काफी सीमित मानी जाती है। पिछले 18 सालों में उनकी संपत्ति में मामूली ही बढ़ोतरी हुई है। लोकसभा चुनावों में दिए गए हलफनामे के अनुसार, मोदी की कुल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये है। उनके पास कोई कर्ज नहीं है। संपत्ति में 52,920 रुपये नकद हैं, लेकिन कोई घर, जमीन या वाहन उनके नाम नहीं है।

ये संपत्ति पीएम के पास

  • कैश: 52,920 रुपये
  • एसबीआई में एफडी व ब्याज: 2.85 करोड़ रुपये
  • एसबीआई डिपॉजिट: 80,304 रुपये
  • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट: 9.12 लाख रुपये
  • गोल्ड रिंग: 2.67 लाख रुपये
  • अन्य दावे/इंटरेस्ट: 3.33 लाख रुपये

2007 में संपत्ति थी 42.56 लाख

2007 में उनकी संपत्ति 42.56 लाख रुपये थी, जो 2012 में 1.33 करोड़, 2019 में 2.51 करोड़ और 2024 में 3.02 करोड़ रुपये हो गई। 2018–2019 में 11.14 लाख, 2019–2020 में 17.20 लाख, 2020–2021 में 17.07 लाख, 2021–2022 में 15.41 लाख और 2022–2023 में 23.56 लाख रुपये दर्ज किए गए। स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति समय के साथ बढ़ी जरूर है, लेकिन उच्च पदों पर लंबे समय तक रहते हुए भी उनकी निजी दौलत सीमित ही रही है।

Related Articles

Back to top button