Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बेमेतरा

Bemetara: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे घर, 8 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी रायपुर रेफर

बेमेतरा। (Bemetara) जिले के साजा थाना क्षेत्र के देवकर चौकी अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक (Bemetara) सभी लोग भिलाई और दुर्ग के निवासी है। दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम भठकुजेरा कबीरधाम गए थे। जहां से रात 8.30 बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही जायलो से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जायलो कार सवार परिवार भी दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर साजा वापस लौट रहे थे।

Drugs Case: जेल में अपना वक्त काटने के लिए धार्मिक पुस्तकें पढ़ रहे आर्यन, लाइब्रेरी से ली दो किताबें

(Bemetara) इस हादसे में जायलो चालक और ऑटो सवार एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। वहीं 8 लोगों गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button