Chhattisgarh

OSD समुद्र सिंह गिरफ्तार…करोड़ों के घोटालों का है आरोपी..EOW की ओर से 10 हजार का इनाम था घोषित, निजी अस्पताल में है भर्ती

रायपुर। (OSD) डेढ़ साल से फरार आबकारी विभाग का ओएसडी समुद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ओएसडी पर करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप हैं। समुद्र सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. जिसकी वजह से उसे राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bemetara: हत्या से दहला गांव… ट्रैक्टर से दबने से घायल हुआ 13 साल का बच्चा, पिता और फुफा ने पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया…फिर तालाब में फेंका..ऐसे उठा मामले से पर्दा

(OSD) समुंद्र सिंह के खिलाफ बेनामी संपत्ति का आरोप है। साथ ही आबकारी विभाग के ओएसडी रहते हुए हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप भी है। EOW की ओर से फरार समुद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित था।

मामले की जांच शुरू होते ही इस्तीफा देकर हुआ था फरार

(OSD) ईओडब्लयू ने जब मामले की जांच शुरू की तो समुंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया और फरार हो गया। समुद्र सिंह की तलाश में रायपुर के अलावे मध्यप्रदेश के भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच बोरियकला स्थित समुंद्र सिंह के आवास में उसके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button