हिरण के हमले से एक महिला की मौत, दूसरी घायल, इलाज जारी

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। जिले के उसुर ब्लॉक के सेमलदोड़ी गांव में मवेशी चराने गए दो महिला पर हिरण ने हमला कर दिया। हिरण के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौत हो गई। घायल महिला का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में जारी हैं। घायल महिला का नाम सोढ़ी पोज्जे है। मृत महिला का नाम अनिता ताती है। पेट में हिरण का सिंग लगने से महिला की मौत हो गई। वन विभाग एसडीओ प्रकाश नेताम वा डिप्टी रेंजर ने बताया हिरण से हमले में मौत की पहली घटना है। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र की है।

Exit mobile version