
रायपुर। कांग्रेस के जीत का खाता धरमजायगढ़ के बाद अब कोंटा विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच मंत्री कवासी लखमा ने जीत दर्ज कर ली है. पूरे 17 राउंड की गिनती में कवासी लखमा को 1930 वोट से जीत मिली है. इसकी अधिकृत घोषणा होना बाकी है.
कोंटा में राउंड 17 पूर्ण होने तक के आंकड़े कवासी लखमा (कांग्रेस) – 32613 देवेंद्र तेलाम (जोगी कांग्रेस) – 1383 मड़कमी मासा (बहुजन समाज) – 1067 सोयम मुक्का (भाजपा) – 30683 चनाराम मरकाम (आदिदल) – 2849 जगदीश नाग (आजाद) – 1794 मनीष कुंजाम (निर्दलीय) – 28748 बीड़ा सोढ़ी (निर्दलीय) – 1444 नोटा – 3675 कुल – 104256