Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मुंगेली

Mungeli: युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, ये बने मुंगेली विधानसभा के अध्यक्ष

गुड्डू यादव@मुंगेली। (Mungeli) आगामी चुनाव और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी ने प्रदेश सह प्रभारी एकता ठाकुर और जिला प्रभारियो के निर्देश पर मुंगेली विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय साहू को दी गई है। ज्ञात हो कि बीते विधानसभा चुनाव में मुंगेली जिले में कांग्रेस कमजोर साबित हुई थी यहां से एक भी सीट कांग्रेस की झोली में नई गई थी लोकसभा में भी कांग्रेस की हार हुई थी। (Mungeli) इसलिए पार्टी की मजबूती और आगामी चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने अजय साहू को मुंगेली विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। (Mungeli) और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा है ताकि आने वाले चुनाव में इसका फायदा मिल सके। अजय साहू ने कहां है कि पार्टी ने मुझे जो नए जिम्मेदारी दी है उसका मैं ईमानदारी से निर्वहन करुंगा।

Related Articles

Back to top button