Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मुंगेली

Mungeli: लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने इस वजह से कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानिए

गुड्डू यादव@मुंगेली। जिले के समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा प्रदेश संघ के आह्वान पर प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में लिपिक संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शामिल किया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहे हैं। घोषणा को अभी तक अमल में नही लाया गया है।

इन्ही सब बातों को याद दिलाने आज जिले के समस्त लिपिकों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना देते हुए रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। वही इस बारे में लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष एमए रिजवी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा जिस तरह से हमारी मांगो को पूरा करने घोषणा किया गया था। जिसके बाद प्रदेश के समस्त लिपिकों में एक आशा जगी थी। अब उनके साथ न्याय होगा। प्रदेश सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है लेकिन अभी तक हमारी मांगो को पूरा नही किया गया। जिसे याद दिलाने एकबार फिर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर सरकार के द्वारा किये गए घोषणा को याद दिलाया गया। अगर हमारी मांगो को जल्द पूरा करते हुए अमल में नही लाया जाएगा। तो आनेवाले समय मे लिपिक संघ के द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा

NSE के पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण के परिसरों पर आयकर कार्रवाई, अज्ञात योगी के इशारे पर लेती थे फैसले

वही जिले के संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि लिपिक कर्मचारी संघ के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। जिसे मुख्यमंत्री निवास भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button