मुंगेली

Mungeli: मनियारी नदी पर निर्मित राजीव गांधी जलाशय पर नौका विहार का शुभारंभ, मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने नौका विहार का लिया आनंद, देखिए तस्वीरें

गुड्डू यादव@मुंगेली। जिले के विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज जिले के जीवनदायिनी मनियारी नदी पर निर्मित राजीव गांधी जलाशय(खुड़िया बांध) में नौकाविहार का शुभारंभ किया।

Dantewada: इनामी नक्सली गिरफ्तार, CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सरपंच की हत्या में था शामिल

इससे यहां आने वाले सैलानियों और पर्यटकों को नौकाविहार की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री  गुरू रूद्रकुमार ने जलाशय में नौका विहार का आनंद भी लिया और प्राकृतिक छटा को नजदीक से देखकर सन् 1930 में निर्मित खुड़िया बांध की  सराहना की। इससे पहले प्रभारी मंत्री का राजीव गांधी जलाशय पहुंचने पर वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खुमरी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

जिले के प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्रकुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव गांधी जलाशय में नौका विहार की सुविधा शुरू होने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि लोगों को पर्यटन स्थल पर पर्याप्त सुविधा मिले इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। आगे भी पर्यटन स्थलों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button