Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Mumbai: 15 साल की बच्ची ने नवजात को दिया जन्म, आधार कार्ड से हुआ नाबालिग होने का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

मुंबई। (Mumbai) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 27 वर्षीय व्यक्ति को 15 वर्षीय लड़की से शादी करने और उसके साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

लड़की की मां, आरोपी के माता-पिता और शादी कराने वाले मौलवी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 और बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना का खुलासा शुक्रवार को उस वक्त हुआ  जब 15 साल की बच्ची ने मुंबई के जेजे अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. पुलिस के मुताबिक जनवरी में बाल विवाह हुआ था। एक अधिकारी ने कहा कि बच्चे को जन्म देने से पहले जब अस्पताल के डॉक्टरों ने मां की उम्र पूछी तो उसके पति और ससुराल वालों ने कहा कि वह 20 साल की है।

Omicron को लेकर बिल गेट्स की डराने वाली चेतावनी, कहा- इतिहास में किसी भी वायरस की तुलना में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, आने वाले हैं बुरे दिन

हालांकि, उसकी असली उम्र का पता तब चला जब डॉक्टरों ने 15 वर्षीय लड़की के आधार कार्ड की जांच करने की कोशिश की। जिससे पता चला कि उसका जन्म जून 2006 में हुआ था। डॉक्टरों ने तुरंत अग्रीपाड़ा पुलिस को सूचित किया। रविवार को मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि घटना पिछले साल के दिसंबर की है। आर्थिक रूप से कमजोर मां अपनी बेटी की देखभाल सहीं तरीके से नहीं कर पा रही थी। उसकी पढ़ाई भी रूक गई। और मां ने आरोपी से उसकी शादी करा दी।

Rajnandgaon: सरकारी आवास में मृत अवस्था में मिला कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग में है कार्यरत, इलाके में फैली सनसनी

उन्होंने कहा कि लड़की ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। अधिकारी ने कहा कि चूंकि पति और उसके माता-पिता जानते थे कि वह नाबालिग है, लेकिन फिर भी उसने शादी कर ली, इसलिए उन्हें मामले में नामजद किया गया।  

Related Articles

Back to top button