छत्तीसगढ़

Raipur: राजधानी के दो इलाकों में चाकूबाजी, दो वारदातों में आधा दर्जन लोग घायल, दहशत में लोग

रायपुर। राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चाकूबाजी की दो वारदातों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

पहली चाकूबाजी की घटना पंडरी के खपराभट्ठी इलाके में शादी समारोह के बीच ईरानी डेरे के बदमाशों ने दूल्हे समेत 5 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में सभी घायल हुए हैं। उपचार के लिए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दिलकश सहित 4 लोगों को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दूसरी घटना गुढ़ियारी इलाके में हुई है। पुरानी रंजिश में बदमाश चिंटू और योगेश ने सूरज महेश्वरी पर चाकू और हंसिये से हमला किया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चिंटू के नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि योगेश मौके से फरार है। गुढ़ियारी पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button