जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ चर्चा में अनन्या बिड़ला ने की शिरकत, अनन्या के गानों पर झूमते दिखे रायपुरवासी

‘
रायपुर। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में पैनल डिस्कश्न एवं लाइव बैंड का आयोजन किया गया। जिसमें युवा गायिका, म्यूजिक कंपोज़र और युवा उद्यमी अनन्या बिड़ला ने शिरकत की।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, यूनिसेफ, राष्ट्रीय सुरक्षा योजना, अनन्या बिड़ला फाउंडेशन और संज्ञा पी. आर. के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने और राज्य पर्यटन उद्योग को बढ़ावा के उद्देश्य से पैनल डिस्कशन में राज्य के प्रतिष्ठित व्यक्तिवों सहित युथ आइकॉन के रूप में उपस्थित अनन्या बिरला ने अपने विचार रखे।
डिस्कशन में सभी पैनलिस्ट ने अनुशासित जीवन पद्धति से जलवायु परिवर्तन नियंत्रण पर जोर दिया। सभी पैनलिस्ट ने अपने संस्थान द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। और युवाओं को पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा करने का संदेश दिया।
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रबन्ध संचालक अनिल साहू जी ने पर्यावरण सन्तुलन और पर्यटन के सतत विकास में छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में 90 लाख क्विन्टल से अधिक धान खरीदी होती है लेकिन पराली जलाने की जो समस्या दिल्ली और पंजाब क्षेत्रों में देखी जाती है वैसी यहां नही है। नरवा,गरवा,घुरवा, बारी योजना पर्यावरण संरक्षण के दिशा में देश में नवाचार के रूप म देखा जाता है।