Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राजनीति

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, बिप्लब कुमार देब ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली। अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा त्रिपुरा प्रमुख और राज्यसभा सांसद माणिक साहा ने शनिवार को त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। बिप्लब कुमार देब द्वारा दोपहर में इस्तीफा देने के बाद यह बात सामने आई है। बिप्लब कुमार देब के बीजेपी के त्रिपुरा विंग के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने की संभावना है।

माणिक साहा को शनिवार शाम को पार्टी विधायकों की एक बैठक में त्रिपुरा में मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया।

अगरतला में बैठक के बाद भाजपा विधायक राम प्रसाद पाल ने विरोध करना शुरू कर दिया तो अफरा-तफरी मच गई।

कौन हैं माणिक साहा?

  • माणिक साहा ने कांग्रेस छोड़ दी और 2016 में भाजपा में शामिल हो गए।
  • वह 2020 में भाजपा त्रिपुरा के अध्यक्ष बने।
  • त्रिपुरा में नवंबर 2021 में हुए चुनावों में सभी तेरह नगर निकायों में भाजपा की जीत का श्रेय माणिक साहा को दिया गया।
  • वह त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
  • पार्टी सूत्रों के अनुसार माणिक साहा भाजपा के भीतर किसी खेमे से ताल्लुक नहीं रखते हैं और उन्हें तटस्थ माना जाता है।
  • माणिक साहा पेशे से डेंटिस्ट हैं।

पूर्व सीएम बिप्लब देब ने ट्वीट में दी बधाई

पूर्व सीएम बिप्लब देब ने ट्वीट में अपने बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने लिखा, “माणिक साहा जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया ट्वीट

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया, “श्री माणिक साहा जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related Articles

Back to top button