छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल… 47 नए पदाधिकारी नियुक्त

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इस बदलाव को आगामी चुनावी तैयारी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारियों में राहुल योगीराज टिकरिया को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की कमान, मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक और हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक बनाना शामिल है। वहीं, संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता और कई नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी की गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। उपाध्यक्षों को रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों का दायित्व सौंपा गया है, जबकि महामंत्री संगठनात्मक गतिविधियों और बड़े कार्यक्रमों का संचालन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में सभी नामों पर सहमति बनी। नेतृत्व का मानना है कि यह नई टीम कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कारगर होगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे संगठन को और मजबूत बनाएंगे और चुनावी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। भाजपा का यह कदम न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती बल्कि जनाधार विस्तार की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पढ़े किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Exit mobile version