छत्तीसगढ़

जिले में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

बिपत सारथी@गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में ठंड ने दस्तक दे दी हैं। गुरुवार सुबह से आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सुबह से ही लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। कोहरे का असर किसानों की फसल पर पड़ सकता है। जिससे किसानों को फसल नुकसान की चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button