Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
महासमुंद

Mahasamund: महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन, ये है प्रमुख मांगे

नीष@महासमुंद। (Mahasamund) जिले की समस्त महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज एक दिवसीय हड़ताल पर है। महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोंदले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे।

(Mahasamund) जिले में कुल 1680 केंद्र है। जिसमे 3500 कार्यकर्ता कार्य करते हैं। वे सभी आज 6 सूत्रीय मांगों को लेकर स्थानीय पटवारी कार्यालय के सामने हड़ताल पर है।

CG में बड़ा हादसा, सवारियों से खचाखच भरी मेटाडोर घाटी में पलटी, 45 घायल, 4 की हालत गंभीर

कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगे

(Mahasamund) शासकीय कर्मचारी घोषित करने व कलेक्टर दर के आधार पर मानदेय देने की मांग, हड़ताल एवं बर्खास्त अवधि का मानदेय तत्काल दिया जाए। साथ ही मानदेय का एरियस दिया जाए, पर्यवेक्षक भर्ती , पदोन्नति, आयु सीमा में छूट दी जाए, मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाने के मांग, सेवा समाप्ति के बाद कार्यकर्ता को पांच लाख रुपए व सहायिका को तीन लाख रुपए दिया जाने की मांग।

आंगनबाड़ी के सभी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा एक दिवसीय हड़ताल के साथ उपवास रखा गया है। कार्यकर्ताओ ने मांग पूरा नही किए जाने पर आगे आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।

शासकीय अधिकारी का हड़ताल को समर्थन करने का जिला मुख्यालय से पहला मामला है। आपको बता दे कि सुधाकर बोंदले अपने ही विभाग के अधिकारी के खिलाफ भ्रस्टाचार के मामले को लेकर अपने निवास स्थान में अनशन पर बैठे थे।

Related Articles

Back to top button