Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
रायगढ़

Lockdown: इस जिले में 5 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, इन चीजों की मिली छूट

रायगढ़ । (Lockdown) जिले में पॉजिटिविटी रेट अधिक होने के कारण जिला कलेक्टर भीम सिंह ने लॉक़डाउन का आदेश 5 जून तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि श्रमिकों की परेशानी को देखते हुए निजी निर्माण कार्यों की सशर्त अनुमति दी गई है।

वहीं होटल रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी के साथ- साथ पार्सल की सुविधा रहेगी। इतना ही नहीं कृषि संबंधी दुकानें, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप पूर्व की भांति रात्रि आठ बजे तक संचालित होंगे।

वहीं बारिश को देखते हुए भवन निर्माण सामग्रियों की दुकानें भी खोली जा सकेंगी। सब्जी व फलों का विक्रय वार्डों में डोर टू डोर ही किया जा सकेगा। जिला कलेक्टर भीम सिंह ने कहा है कि जिले में पॉजिटिव दर अभी भी कम नहीं हुई है। पिछले तीन चार दिनों से पॉजिटिव रेट 5 फीसदी से ऊपर देखी गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार इस संबंध में निर्णय किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि अगर पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम हो जाती है तो लॉकडाउन खोला जा सकता है।

Related Articles

Back to top button