छत्तीसगढ़
Lockdown के सकारात्मक परिणाम, केस हुए कम….लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान

रायपुर। (Lockdown) छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। लॉकडाउन के सकारात्मक परिणाम देखने मिले हैं। छत्तीसग़ढ मे कोरोना के केस कम हुए हैं।
लॉकडाउन (Lockdown) आगे बढ़ने के विषय पर कहा कि वो तो हटेगा ही अब जनता को सावधानी बरतनी है। जनता ने अपने व्यवहार ने कमी की तो प्रशासन लॉकडाउन लगाने ने मजबूर हो जाएगा। लॉकडाउन ना बढ़े,यह गेंद जनता के पाले में हैं।