Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़राजनीति

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस को दिया सलाह, बोले -पार्टी को स्तरहीन बयानबाजी से बचना चाहिए

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान सामने आया है। मन की बात पर कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस के नेता स्तरहीन बयानबाजी करते है। 

सीएम को मन की बात सुनना चाहिए। ऐसी नई जानकारी प्राप्त होती है जो हमें सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त नहीं होती। यह एक जीवंत कार्यक्रम है।  

कांग्रेस अब मुद्दा विहीन हो चुकी है। भाजपा द्वारा चलाए गए बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कहा कि 

भाजपा एक पखवाड़े तक गांव, बूथ, और शक्तिकेंद्रों में गई।  पार्टी की प्रक्रिया है कि सतत प्रवास, संपर्क और संवाद  बूथ सशक्तिकरण अभियान के बाद अब हम बूथों की समीक्षा कर रहे हैं। 

हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय नेता विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। बीजेपी एक कैडर बेस्ड पार्टी है। हम पूरे पांच साल काम करते हैं।  हर बूथ पर हमारी यूनिट है। लोगों का चुनाव के दौरान मूड कैसा है,हमारे पदाधिकारी कितना प्रवास करते है?? सभी चीजों की रिपोर्ट तैयार की जा रही हैवोट परसेंट कैसे बढ़ सकता है इसपर ध्यान दे रहे है।

कांग्रेस कर रही हिदुत्व कार्ड पर फोकस मामले में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राम हम सबके है।  भगवान राम हमारे जीवन के सार है और जीवन के आधार है।  जहां राम लला पैदा हुए कांग्रेस की सरकार ने वहां राम मंदिर क्यों नहीं बनवाया? 70 साल तक कांग्रेस की सरकार थीं। पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक कांग्रेस में था, किसने रोका था? उनके नेताओं को आज ही क्यों राम मंदिर की प्रक्रिया शुरू हुई है। 

इससे पहले कभी राम मंदिर की चर्चा नहीं करते थे, हमेशा विरोध करते थे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्तर हीन बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।  मर्यादा में रहकर कोई भी बात रखनी चाहिए। भगवान से दुआ करता हूं कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि दें। 

अति का अंत होता है

Related Articles

Back to top button