ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

कुदरगढ़ धाम का होगा कायाकल्प: CM साय ने दी 185 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात; जल्द बनेगा रोपवे

सूरजपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कुदरगढ़ धाम पहुंचे।

माता कुदरगढ़ी के दर्शन कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की और क्षेत्र के विकास के लिए 185 करोड़ रुपये के 76 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुदरगढ़ में जल्द ही रोपवे का निर्माण कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी घोषणाएं और सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ में 3.09 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विश्रामगृह का लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुदरगढ़ हमारी आस्था का बड़ा केंद्र है और इसे भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

ऊंचे पहाड़ों पर स्थित मंदिर तक पहुंच सुगम बनाने के लिए जल्द काम शुरू होगा। क्षेत्र में डोम, निर्बाध बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

कुल कार्यों में 20 करोड़ के 52 कार्यों का लोकार्पण और 164 करोड़ के भूमिपूजन शामिल हैं, जो सड़क, शिक्षा और पेयजल से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने समाज में सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने के लिए तीन महत्वपूर्ण रथों को रवाना किया।

सुपोषण रथ: महिलाओं और बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए।

आपराधिक जागरूकता रथ: अपराधों के प्रति जनता को सतर्क करने के लिए।

यातायात जागरूकता रथ: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों के पालन हेतु।

नक्सलवाद पर प्रहार और सरकारी संकल्प

CM साय ने कहा कि माता के आशीर्वाद से बस्तर में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सरकार कड़े कदम उठा रही है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों की उन्नति और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया। इस दौरान पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button