Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कोरबा

Korba: 47 घंटे बाद मिला शव, दो दिन पहले दोस्तों के साथ नहाने गया था नहर, नहाते वक्त डूबा, घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर मिली लाश

कोरबा। जिले में नहर में डूबे छात्र का शव घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर मिला है। 47 घंटे बाद गोताखोरों को सफलता हासिल हुई। 2 दिन पहले शौर्य अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर गया था। इसी दौरान वह गहराई में डूब गया।

इधर, परिजनों और आस-पास के लोगों की मांग पर प्रशासन ने नहर से पानी कम कराया था। वहीं मंगलवार सुबह से उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच गोताखोरों को मंगलवार सुबह 10 बजे घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर तुलसी नगर बाईपास नहर के पास उसका शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसका शव पानी में ऊपर आ गया था। उसे देखते ही गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाल लिया था।

बता दें कि बुधवारी निवासी शौर्य गुप्ता(15) सरस्वती स्कूल में 9वीं का छात्र था। उसके पिता अंबिका गुप्ता शहर में सब्जी बेचने का काम करते हैं। शौर्य अपने माता-पिता का एक ही बेटा था। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button