देश - विदेशराजनीति

करनाल से खट्टर तो नागपुर से गडकरी, एक क्लिक में जानिए किस राज्य से किसे मिला टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 72 उम्मीदवारों के नाम हैं. पार्टी अब तक 267 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है.

दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र के नागपुर से, प्रल्हाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से, पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से, अनुराग सिंह ठाकुर को हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से, राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से तथा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है।

Related Articles

Back to top button