छत्तीसगढ़

Janjgir-Champa: मुंडेर की लकड़ी काट रहा था युवक, ग्राइंडर मशीन से 45 फीसदी गला कटा, बढ़े मां-बाप का इकलौता बेट अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग, मदद की दरकार

जांजगीर-चांपा। (Janjgir-Champa) जिले में एक टाइल्स कारीगर मुंडेर की लकड़ी काट रहा था। तभी ग्राइंडर मशीन से उसका गला कट गया। गंभीर हालत में उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके एक ऑपरेश हो चुका है। जबकि आगे के इलाज के लिए 3 लाख रुपए की जरूरत है।

जानकारी के मुताबिक (Janjgir-Champa) 26 वर्षीय सिवनी चांपा निवासी दीपक नामदेव का परिवार मजदूरी का काम करता है। उसके मां-बाप जम्मू-कश्मीर में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 3-4 दिन पहले दीपक गांव के ही एक मकान की मुंडेर में लगी लकड़ी को टाइल्स कटर ग्राइंडर मशीन से काट रहा था। इसी दौरान मशीन उछल कर उसके गले में जा लगी। इसके चलते दीपक के गले के आगे का हिस्सा बुरी तरह से कट गया।

प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

(Janjgir-Champa) दीपक की हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। यहां वह प्राइवेट अस्पताल स्वास्तिक में एडमिट है। उसका एक ऑपरेशन हो चुका है। इसमें करीब 3 लाख रुपए का खर्च आया था। अब उसको आगे के इलाज के लिए इतने ही रुपयों की और दरकार है। अभी उसका एक रिश्तेदार युवक देखभाल कर रहा है। उसने सोशल मीडिया और परिचितों के माध्यम से लोगों से मदद की अपील की है। उसके परिवार के लिए इतने रुपए का इंतजाम करना चुनौती है।

Related Articles

Back to top button