गोविंदा-सुनीता के विवाद में कश्मीरा शाह की एंट्री, बोलीं- परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हूं

सुनीता आहूजा के समर्थन में खुलकर आईं कश्मीरा शाह, बोलीं- अगर वह आज अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब कश्मीरा शाह का बयान सामने आया है। कश्मीरा ने सुनीता का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपनी फैमिली की महिलाओं के साथ खड़ी हैं। हालांकि, उन्होंने परिवार के विवाद से जुड़ी हर बात पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

अभिनेता अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा से गोविंदा-सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि सुनीता उनकी फैमिली हैं और वह अपने परिवार को प्रोटेक्ट करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सुनीता आज सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रख रही हैं तो निश्चित तौर पर कुछ गलत हुआ होगा।

पहले भी सुनीता के समर्थन में कर चुकी हैं पोस्ट

कश्मीरा इससे पहले भी सुनीता के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। जब सुनीता ‘लॉक अप सीजन 2’ में नजर आई थीं, तब कश्मीरा ने उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी थी और कहा था कि वह अकेली नहीं हैं। उन्होंने खुद को सुनीता का ‘डेविल्स एंजेल’ बताते हुए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने की बात कही थी।

हाल ही में कश्मीरा ने शादी और बेवफाई को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि लगातार शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से उनका सच्चे प्यार पर भरोसा कम हुआ है। यह पोस्ट गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई थी।

सुनीता ने तलाक की याचिका वापस लेने की बताई वजह

सुनीता ने हाल ही में राखी सावंत से बातचीत में दावा किया था कि उन्होंने तलाक की याचिका इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी नहीं हो रही है और सुनीता ही उनकी पत्नी हैं।

Exit mobile version