देश - विदेश

सुखविंदर सुक्खू ने ली हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री की शपथ; समारोह में शामिल हुए खड़गे, राहुल, प्रियंका

शिमला. चार बार विधायक रहे कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आसमान के नीचे एक समारोह में 58 वर्षीय सुक्खू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button