Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
जांजगीर-चांपा

Janjgir: बाढ़ ने मचाई तबाही, किसान की हालत हुई खराब, सैकड़ो एकड़ में लगा फसल बर्बाद, आखिर कहां है प्रशासन?..Video

लाला उपाध्याय@जांजगीर चाम्पा। (Janjgir) जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश से महानदी के किनारे बसे गांवों बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इस बाढ़ की वजह से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में लगे फसल बाढ़ के चपेट में आकर पूरी तरह खराब हो गए हैं। (Janjgir)मगर परेशान किसानों का कोई सुनने वाला नहीं है।

सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद

भारी बारिश की वजह से महानदी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था। जिस कारण जिले के जैजैपुर, मालखरौदा, ब्लाकों के गांव बुरी तरह से बाढ़ के चपेट में आ गए थे। (Janjgir)जहां किसानों द्वारा सैकड़ो एकड़ में लगाई गई फसल पानी की भेंट चढ़ गया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसान अब प्रशासन से सहयोग की आस में बैठे हुए हैं। क्योंकि खेती के लिए किसानों ने प्रशासन से काफी लोन लिया थे। जिसकी चिंता अब किसानों को सताने लगी है। मगर प्रशासन प्रशासन कुंभकर्णी निद्रा में सोया हुआ है।

Covid-19 अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर भी मौजूद

Related Articles

Back to top button