StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

जाह्नवी कपूर ने जीभ को 360 डिग्री मोड़ने को बताया टैलेंट: पेरिस फैशन वीक में किया खुलासा, सोशल मीडिया पर ट्रोल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों पेरिस फैशन वीक 2026 में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस में हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने एक अनोखे हुनर का खुलासा किया।

जाह्नवी ने बताया कि वह अपनी जीभ को करीब 360 डिग्री तक मोड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने खुद इसे अजीब और किसी खास काम का नहीं बताया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द कट’ से बातचीत में जाह्नवी से उनके छिपे हुए हुनर के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में उनके क्लासमेट अपनी जीभ से नाक छूने की कोशिश करते थे। जाह्नवी ऐसा नहीं कर पाती थीं।

इसके बाद उन्होंने बच्चों को प्रभावित करने के लिए जीभ को अलग तरीके से मोड़ने की कोशिश शुरू की। धीरे-धीरे उन्होंने यह ट्रिक सीख ली और बाद में यह दोस्तों के बीच दिखाने वाली उनकी एक खास आदत बन गई।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

जाह्नवी का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए।

कुछ यूजर्स ने इसे बेकार टैलेंट बताया, जबकि कुछ ने उनकी तुलना दूसरी स्टार किड्स से की। एक यूजर ने लिखा कि स्टार किड्स के पास ऐसी ही अजीब ट्रिक्स होती हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने अनन्या पांडे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि ये लोग एक्टिंग सीख रहे होंगे।

डीपफेक वीडियो पर भी जताई थी नाराजगी

हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक AI जनरेटेड डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने इसे लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि बिना सहमति महिलाओं का एडिटेड कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है।

उन्होंने इसे यौन उत्पीड़न जैसी मानसिकता से जोड़ते हुए महिलाओं की सहमति और निजी सीमाओं का सम्मान करने की अपील की थी। उन्होंने इस मामले में समर्थन देने के लिए जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर का आभार भी जताया था।

Related Articles

Back to top button