ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’: रायपुर में CM साय शामिल, मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर अभियान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जा रही है। रायपुर में जोरा स्थित कृषि मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा के मुताबिक इस अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्षों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहा है।

अलग-अलग जिलों में नेताओं को जिम्मेदारी

सेवा ज्योति यात्रा के लिए भाजपा ने प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। दुर्ग-भिलाई में मंत्री गजेंद्र यादव, बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में टंकराम वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

बस्तर में मंत्री केदार कश्यप, जांजगीर-चांपा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और सांसद कमलेश जांगड़े, कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन तथा रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए।

कई जिलों में सांसद-विधायक भी जुटे

बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम, एमसीबी में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और जशपुर, सरगुजा व सूरजपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद में विजय बघेल, बालोद में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राजनांदगांव में संतोष पांडेय, नारायणपुर में भोजराज नाग और दंतेवाड़ा में महेश कश्यप कार्यक्रम में शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी यात्रा में शामिल होकर अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button