छत्तीसगढ़
निगम चौक के पास महिलाओं का चक्काजाम, जमकर कर रही प्रदर्शन, प्रदर्शन में महिलाएं हुई शामिल

जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। जिले फ्लोरा मैक्स महिलाओं ने निगम चौक के पास चक्का जाम कर दिया है और सड़क पर चारों दिशा में बैठकर प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाएं बैंक से लिए गए लोन के कर्ज माफ करने की मांग कर रही हैं और आंदोलन समाप्त करने के लिए दबाव बनाए जाने का विरोध कर रही हैं।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश कर रही है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं और वे अपनी मांगों के समर्थन में दृढ़ हैं।