छत्तीसगढ़

तंत्र मंत्र का झांसा देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रायपुर और रायगढ़ से आरोपियों को पकड़ा

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने तंत्र मंत्र का झांसा देकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को रायपुर और रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शिक्षक ने ठगी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़ित शिक्षक के द्वारा बताया गया कि अज्ञात नंबर से फोन आने पर बातचीत कुछ महीने चल रही थी। और अपने आप को महाराष्ट्र नागपुर का होना बताया।

इसके बाद इन आरोपियों द्वारा घर में आकर जान पहचान भी करने लगे। वही कुछ दिनों बाद तंत्र-मंत्र के जरिए 800000 रुपए के बदले एक करोड रुपए बनाने का झांसा इन लोगों द्वारा दिया गया। इसके बाद पुनः कुछ दिनों बाद आरोपियों द्वारा घर मे आकर नागपुर से देवी दर्शन करने की जानकारी पीड़ित शिक्षक को दी गई और इसके बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित को देवी दर्शन के मिठाई खिलाई गई। जहां पीड़ित कुछ देर बाद मिठाई खाने के बाद बेहोश हो गया। इधर आरोपियों द्वारा मौके का फायदा उठाकर घर की पेटी में रखें 8 लाख 51000 को लेकर फरार हो गए।

इधर पीड़ित की शिकायत पर मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और शहर के लगे सैकड़ो सीसीटीवी खंगाले गए साथ ही कॉल डिटेल की जानकारी साइबर सेल से मिलने के बाद सरगुजा पुलिस ने उक्त आरोपियों को रायपुर और रायगढ़ से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई है। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 95 हजार रुपये नगद बरामद किया है साथ ही आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 50 हजार के जाली नोट के साथ नकली नोट बनाने का प्रिंटर मोबाइल, नकली सोने के टुकड़े बरामद किया गया है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button